देश में अब तक मरीजों की संख्या 5734, और मरने वालों की संख्या 166 तक पहुंच गई है।


   देश में अब तक मरीजों की संख्या 5734, और मरने वालों                        की संख्या 166 तक पहुंच गई है।

नई दिल्ली: कोरोनावायरस मरीजों के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है और देश में कुल मरीजों की संख्या 5734 हो चुकी है और 5095 अभी अपने बीमारी को लेकर झेल रहे हैं जिसमें  166 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अभी हाल ही में 540 क्रोना वायरस की मरीज पकड़े गए हैं जिसमें 17 लोगों की मौत हो चुकी है और बाकी लोगों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। और इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्याओं में से 547 लोग ठीक हो चुके हैं। और स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों और सूत्रों के मुताबिक चिन्हित किया गया है। और इस हालात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के उच्च स्तरीय मंत्रियों के समूह में आज बैठक होने की संभावना है।

महाराष्ट्र: जहां तक अनुभव किया गया है महाराष्ट्र के  राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमित क्रोना वायरस से पीड़ितों की संख्या काफी ज्यादा है। राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 1078 मरीजों का मामला सामने आ चुका है। और वहां पर 64 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली: दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हाल ही में अभी  कोरोनावायरस का मामला 93 पाया गया है। इसके साथ दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 669 हो गई है और इसमें 9 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।




Post a Comment

0 Comments